वाराणसी। प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान जेल गए लोगों से मिलने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बनारस के लोगों से मिलने आ रही हैं। प्रियंका गांधी के कार्यालय से जारी जानकारी के अनुसार वह शुक्रवार 10 बजे दिल्ली से वह वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंच जाएंगी। 11 बजे गुलेरिया कोठी, गुलेरिया घाट, रामघाट पर लोगों से मुलाकात करेंगी। फिर 11:30 बजे बीएचयू छात्रों और सिविल सोसाइटी के सदस्यों से मुलाकात करेंगी। इसके अलावा प्रियंका सीएए प्रदर्शन के दौरान भगदड़ में मृत बजरडीहा के बच्चे के घर भी जा सकती हैं।
कांग्रेस पार्टी ने महासचिव के आगमन को लेकर पहले ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने बताया कि प्रियंका गांधी के आगमन को लेकर चल रही तैयारियों के लिए जिम्मेदारियां बांट दी गई हैं। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों के समर्थन में प्रियंका गांधी कई जिलों में जा चुकी हैं। इसके साथ ही वह लगातार योगी सरकार के खिलाफ निशाना भी साध रही हैं।गौरतलब है कि सीएए के खिलाफ वाराणसी में मार्च निकाल रहे बीएचयू के छात्रों समेत 2 दर्जन से ज्यादा लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 19 दिसंबर को हुई इस गिरफ्तारी में एक दूधमुंही बच्ची के माता-पिता एकता और रवि भी थे। इसे लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कई ट्वीट करके योगी सरकार पर हमला बोला था।
*बहुजन मुक्ति पार्टी की राष्ट्रीय स्तर जनरल बॉडी बैठक मे बड़े स्तर पर फेरबदल प्रवेंद्र प्रताप राष्ट्रीय महासचिव आदि को 6 साल के लिए निष्कासित*
*(31 प्रदेश स्तरीय कमेटी भंग नये सिरे से 3 महिने मे होगा गठन)* नई दिल्ली:-बहुजन मुक्ति पार्टी राष्ट्रीय जनरल बॉडी की मीटिंग गड़वाल भवन पंचकुइया रोड़ नई दिल्ली में संपन्न हुई। बहुजन मुक्ति पार्टी मीटिंग की अध्यक्षता मा०वी०एल० मातंग साहब राष्ट्रीय अध्यक्ष बहुजन मुक्ति पार्टी ने की और संचालन राष्ट्रीय महासचिव माननीय बालासाहेब पाटिल ने किया। बहुजन मुक्ति पार्टी की जनरल ढांचे की बुलाई मीटिंग में पुरानी बॉडी में फेर बदल किया गया। मा वी एल मातंग ने स्वयं एलान किया की खुद स्वेच्छा से बहुजन मुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहे हैं राजनीती से सन्यास और राष्ट्रीय स्तर पर बामसेफ प्रचारक का कार्य करते रहेंगे। राष्ट्रीय स्तर की जर्नल बॉडी की बैठक मे सर्व सम्मत्ती से राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष जे एस कश्यप को राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर चुना गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के लिए मा वैकटेस लांमबाड़ा, मा हिरजीभाई सम्राट, डी राम देसाई, राष्ट्रीय महासचिव के पद पर मा बालासाहब मिसाल पाटिल, मा डॉ एस अकमल, माननीय एडवोकेट आयुष्मति सुमिता पाटिल, माननीय एडवोकेट नरेश कुमार,