लखनऊ। हड़ताली लेखपालों पर शासन का शिकंजा कसने की प्रक्रिया और तेज हो गई है। प्रदेशभर में अब तक 1640 लेखपाल निलंबित ।उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ 10 दिसंबर से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर है। लेखपाल मुख्यमंत्री समझौते को लागू करने की मांग कर रहे हैं। लेखपाल संघ के अध्यक्ष राममूरत यादव, महामंत्री ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव व उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के मुताबिक शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे लेखपालों की मांगों की अनदेखी कर निलंबित और बर्खास्त किया जा रहा है। इसके बाद जहां भी जिला प्रशासन आंदोलनरत लेखपालों से समय से पहले धरना खत्म करने को कहता है वो भी किया जा रहा है। शासन को बातचीत का रास्ता अपनाना चाहिए, लेकिन उत्पीड़न की कार्रवाई हो रही है।