जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा "राज्य सरकार प्रदेश में किसान, गरीब और पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार जनता की आकांक्षाओं एवं अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास कर रही है। राज्य में शिक्षा, सड़क, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पेयजल सहित अन्य सुविधाएं सुलभ कराने में कोई कमी नहीं रखी जाएगी।"
गहलोत बुधवार को सीकर जिले के पलसाना कस्बे में पूर्व मंत्री नारायण सिंह के अभिनन्दन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा "सरकार संवेदनशील, जवाबदेह और पारदर्शी शासन के अपने संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। जनकल्याण की दिशा में लगातार फैसले लिए जा रहे हैं।"
मुख्यमंत्री ने कहा "31 हजार पदों पर तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से अगस्त में रीट परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। साथ ही प्रथम श्रेणी व्याख्याता के 3 हजार पदों पर भी सितम्बर माह में भर्ती की जाएगी।" उन्होंने कहा "पीटीआई की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो गई है। आनेवाले दिनों में 40 हजार भर्तियां और की जाएंगी।"
गहलोत ने कहा "हमारी सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में पेंशन राशि बढ़ाने के साथ ही प्रदेश में किसानों के लिए 5 साल तक बिजली की दरें नहीं बढ़ाने का निर्णय लिया है।" उन्होंने कहा "प्रदेश में पवन ऊर्जा और सौर ऊर्जा के क्षेत्र में अपार सम्भावनाएं मौजूद हैं। इस क्षेत्र में रोजगार के बडे़ अवसर उपलब्ध होंगे।"
उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा "नारायण सिंह का आज क्षेत्र के किसान, युवा, बुजुर्ग सम्मान कर रहे हैं। यह उनका बड़प्पन है। वे पूरे प्रदेश में बेदाग छवि और बेबाक वक्ता के रूप में पहचाने जाते हैं। नारायण सिंह ने एक छोटे से किसान परिवार से उठकर बिना पक्षपात जनता की सेवा की। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के कर्मों को दुनिया में याद रखा जाता है।"
समारोह में नारायण सिंह को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया। श्याम मंदिर कमेटी खाटूश्यामजी के अध्यक्ष शंभू सिंह चौहान ने 31 किलो की माला एवं अभिनन्दन पत्र भेंट किया।
इस अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग, शिक्षा राज्यमंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा, विधायक श्री वीरेन्द्र सिंह, महादेव सिंह खण्डेला, सुरेश मोदी, श्रीमती रीटा चौधरी, हाकम अली सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।
मेरठ:-भारतीय संस्कृति और सभ्यता को मुस्लिमों से नहीं ऊंच-नीच करने वाले षड्यंत्रकारियों से खतरा। Raju Gadre राजुद्दीन गादरे सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता ने भारतीयों में पनप रही द्वेषपूर्ण व्यवहार आपसी सौहार्द पर अफसोस जाहिर किया और अपने वक्तव्य में कहा कि देश की जनता को गुमराह कर देश की जीडीपी खत्म कर दी गई रोजगार खत्म कर दिये महंगाई बढ़ा दी शिक्षा से दूर कर पाखंडवाद अंधविश्वास बढ़ाया जा रहा है। षड्यंत्रकारियो की क्रोनोलोजी को समझें कि हिंदुत्व शब्द का सम्बन्ध हिन्दू धर्म या हिन्दुओं से नहीं है। लेकिन षड्यंत्रकारी बदमाशी करते हैं। जैसे ही आप हिंदुत्व की राजनीति की पोल खोलना शुरू करते हैं यह लोग हल्ला मचाने लगते हैं कि तुम्हें सारी बुराइयां हिन्दुओं में दिखाई देती हैं? तुममें दम है तो मुसलमानों के खिलाफ़ लिख कर दिखाओ ! जबकि यह शोर बिलकुल फर्ज़ी है। जो हिंदुत्व की राजनीति को समझ रहा है, दूसरों को उसके बारे में समझा रहा है, वह हिन्दुओं का विरोध बिलकुल नहीं कर रहा है ना ही वह यह कह रहा है कि हिन्दू खराब होते है और मुसलमान ईसाई सिक्ख बौद्ध अच्छे होते हैं! हिंदुत्व एक राजनैतिक शब्द है !...