राज्यसभा में आज आर्म्स अमेंडमेंट बिल पेश होगा। बता दें कि ये बिल सोमवार को लोकसभा से पास हो चुका है। बता दें कि बिल में एक लाइसेंस पर दो हथियार रखने का प्रावधान है। मौजूदा कानून के मुताबिक, अभी एक लाइसेंस पर तीन हथियार रखे जा सकते हैं। इससे पहले सोमवार को नागरिकता संशोधन बिल देर रात तक जारी बहस के बाद लोकसभा से पास हो गया है।
- अमित शाह बोले कश्मीर में हालात सामान्य हैं। हमें बताया गया था कि स्थिति खराब हो सकती है। वहां खून की नदियां बहेंगी। हिंसा होगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। एक भी गोली नहीं चली।
-गृह मंत्री ने कहा कि 99.5 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। 7 लाख मरीजों का इलाज किया गया। सभी थाने सही से काम कर रहे हैं। धारा 144 हटा ली गई है। अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार में पंचायत चुनाव हुआ। इसके बाद ब्लॉक के चुनाव हुए। उन्होंने कहा कि हम नेताओं को ज्यादा दिन जेल में नहीं रखना चाहते हैं। प्रशासन को जब उचित लगेगा उन्हें रिहा कर दिया जाएगा।
- अधीर रंजन के सवाल के जवाब में अमित शाह ने कहा कि जहां तक कश्मीर की जनता है वहां पूरी तरह स्थिति नॉर्मल है लेकिन कांग्रेस की स्थिति नॉर्मल नहीं है। कश्मीर में एक भी गोली नहीं चली। नेताओं की रिहाई पर अमित शाह ने जब प्रशासन को उचित लगेगा उन्हें रिहा कर दिया जाएगा। फारूक अब्दुल्ला की हिरासत पर अमित शाह ने कहा कि उन्हें हिरासत में लिए हुए 5 से 6 महीने हुए हैं। कांग्रेस ने उनके पिता शेख अब्दुल्ला को 11 साल तक जेल में रखा था।
- संसद में अधीर रंजन बोले लगता है कि कश्मीर में रामराज आ गया है। कश्मीर में कौन सी नॉर्मलेंसी आई है। हमारे नेता राहुल गांधी को वहां नहीं जाने दिया जाता है। हिरासत में लिए गए नेताओं को कब छोड़ा जाएगा।