मुंबई के कांदीवली में 32 साल के एक व्यक्ति ने अपनी बहन के अपार्टमेंट में अपने जीजा की जान लेने की कोशिश की लेकिन ऐसा नहीं कर पाने की झल्लाहट में खुद को कथित तौर पर गोली मार ली। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह घटना सोमवार रात हुई जब उत्तर प्रदेश के रहने वाले बटुकेश्वर त्रिलोक तिवारी यहां अपनी बहन वंदना (20) और जीजा रोहित (27) से मिलने आया था। अधिकारी ने बताया कि तिवारी ने पहले अपने जीजा पर गोली चलाई लेकिन उसका निशाना चूक गया। रोहित और उसकी पत्नी बाहर की तरफ भागे जिसके बाद तिवारी ने अपार्टमेंट के भीतर कथित तौर पर खुद को ही गोली मार कर अपनी जान ले ली। अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि तिवारी की बहन ने परिवार की इच्छा के खिलाफ जाकर रोहित से शादी की थी। दंपति ने छह महीने पहले ही अदालत में शादी की थी। सोमवार की शाम, तिवारी जब अपनी बहन से मिलने आया था तो उसने शराब पी हुई थी। उसने बहन के घर खाना खाया और फिर अपने जीजा को मारने की कोशिश की। अधिकारी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में दुर्घटनावश हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है।
मेरठ:-भारतीय संस्कृति और सभ्यता को मुस्लिमों से नहीं ऊंच-नीच करने वाले षड्यंत्रकारियों से खतरा। Raju Gadre राजुद्दीन गादरे सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता ने भारतीयों में पनप रही द्वेषपूर्ण व्यवहार आपसी सौहार्द पर अफसोस जाहिर किया और अपने वक्तव्य में कहा कि देश की जनता को गुमराह कर देश की जीडीपी खत्म कर दी गई रोजगार खत्म कर दिये महंगाई बढ़ा दी शिक्षा से दूर कर पाखंडवाद अंधविश्वास बढ़ाया जा रहा है। षड्यंत्रकारियो की क्रोनोलोजी को समझें कि हिंदुत्व शब्द का सम्बन्ध हिन्दू धर्म या हिन्दुओं से नहीं है। लेकिन षड्यंत्रकारी बदमाशी करते हैं। जैसे ही आप हिंदुत्व की राजनीति की पोल खोलना शुरू करते हैं यह लोग हल्ला मचाने लगते हैं कि तुम्हें सारी बुराइयां हिन्दुओं में दिखाई देती हैं? तुममें दम है तो मुसलमानों के खिलाफ़ लिख कर दिखाओ ! जबकि यह शोर बिलकुल फर्ज़ी है। जो हिंदुत्व की राजनीति को समझ रहा है, दूसरों को उसके बारे में समझा रहा है, वह हिन्दुओं का विरोध बिलकुल नहीं कर रहा है ना ही वह यह कह रहा है कि हिन्दू खराब होते है और मुसलमान ईसाई सिक्ख बौद्ध अच्छे होते हैं! हिंदुत्व एक राजनैतिक शब्द है ! हिं