बूडिया थाना क्षेत्र के एक महिला से बच्चा होने की दवाई देने के बहाने एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान व्यक्ति ने मोबाइल में उसकी अश्लील फोटो खींच ली। जिसके बाद आरोपित ने उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ करीब एक वर्ष तक दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपित व्यक्ति के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बूडिया थाना क्षेत्र की 44 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 25 वर्ष पहले हुई थी। शादी के बाद उसे कोई बच्चा नहीं हुआ। जिस कारण वह परेशान रहने लगी। महिला ने बताया कि उनकी गांव में ही करियाने की दुकान है। दुकान पर कुर्बान का आना जाना था। जिस कारण उसकी कुर्बान के साथ जान पहचान थी। महिला ने बताया कि एक दिन कुर्बान उनकी दुकान पर आया। कुर्बान ने उसे कहा कि वह बच्चा होने की दवाई लेकर आया है। दवाई खाने के बाद उसे बच्चा हो जाएगा। महिला ने बताया कि वह आरोपित की बातों में आ गई। आरोपित व्यक्ति ने उसे दवाई दी मगर उसे खाने के बाद कोई फायदा नहीं हुआ। जब उसने आरोपित व्यक्ति से इस बारे बताया तो आरोपित उसे कहने लगा कि उसके पति को दवाई खानी पड़ेगी। Also Read - युवक ने घर में घुसकर नाबालिग लड़की से किया रेप, बताने पर दी जान से मारने की धमकी जिस पर आरोपित कुर्बान ने फिर से उसके पति के लिए दवाई दी। जिसमें नशीला पदार्थ मिलाया हुआ था। महिला ने बताया कि रात को दवाई खाने के बाद उसका पति बेसुध होकर सो गया। जिसके बाद आरोपित कुर्बान उनके घर आया और आरोपित ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपित ने अपने मोबाइल पर उसकी अश्लील फोटो खींच ली। इसके बाद आरोपित वहां से चला गया। कुछ दिन बाद आरोपित उसे उसकी फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करके उसके साथ गलत काम करता रहा। उसके विरोध करने पर आरोपित उसे जान से मारने की धमकी दी। 23 दिसंबर को आरोपित ने उसे कहा कि वह उसे एक बार मिल ले। जिसके बाद वह उसकी सारी फोटो डिलीट कर देगा। मजबूरी में वह आरोपित से मिली। जिसके बाद आरोपित ने उसके साथ जबरदस्ती की। मगर आरोपित ने उसकी फोटो डिलीट नहीं की। जिससे परेशान होकर उसने घटना के बारे में अपने पति को बताया। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपित व्यक्ति कुर्बान के खिलाफ केस दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया। क्या कहते हैं जांच अधिकारी मामले की जांच कर रही एसआई मेवा का कहना है कि आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
*बहुजन मुक्ति पार्टी की राष्ट्रीय स्तर जनरल बॉडी बैठक मे बड़े स्तर पर फेरबदल प्रवेंद्र प्रताप राष्ट्रीय महासचिव आदि को 6 साल के लिए निष्कासित*
*(31 प्रदेश स्तरीय कमेटी भंग नये सिरे से 3 महिने मे होगा गठन)* नई दिल्ली:-बहुजन मुक्ति पार्टी राष्ट्रीय जनरल बॉडी की मीटिंग गड़वाल भवन पंचकुइया रोड़ नई दिल्ली में संपन्न हुई। बहुजन मुक्ति पार्टी मीटिंग की अध्यक्षता मा०वी०एल० मातंग साहब राष्ट्रीय अध्यक्ष बहुजन मुक्ति पार्टी ने की और संचालन राष्ट्रीय महासचिव माननीय बालासाहेब पाटिल ने किया। बहुजन मुक्ति पार्टी की जनरल ढांचे की बुलाई मीटिंग में पुरानी बॉडी में फेर बदल किया गया। मा वी एल मातंग ने स्वयं एलान किया की खुद स्वेच्छा से बहुजन मुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहे हैं राजनीती से सन्यास और राष्ट्रीय स्तर पर बामसेफ प्रचारक का कार्य करते रहेंगे। राष्ट्रीय स्तर की जर्नल बॉडी की बैठक मे सर्व सम्मत्ती से राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष जे एस कश्यप को राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर चुना गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के लिए मा वैकटेस लांमबाड़ा, मा हिरजीभाई सम्राट, डी राम देसाई, राष्ट्रीय महासचिव के पद पर मा बालासाहब मिसाल पाटिल, मा डॉ एस अकमल, माननीय एडवोकेट आयुष्मति सुमिता पाटिल, माननीय एडवोकेट नरेश कुमार,