दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की भारत बचाओ रैली शुरू हो गई है। इस रैली के अंदर कांग्रेस नेता राहुल गांधी से लेकर सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी तक सभी दिग्गज नेता शामिल होंगे। इस रैली का उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी की विभाजनकारी और विघटनकारी नी
तियों के खिलाफ की जा रही है। कांग्रेस भारत बचाओ रैली लाइव अपडेट (Congress save India rally live updates) सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि आज देश में ऐसा हाल है कि जब मर्जी हो तब राष्ट्रपति शासन लगा दो। इनका एजेंडा लोगों को लड़वाना है। हर दिन संविधान की छज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इस दौरान कांग्रेस ने भाजपा को मंदी, महंगाई और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर घेरा। रैली के दौरान कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि आज देश में अंधेर नगरी चोपट राजा जैसी स्थिति है। किसान दो वक्त की रोटी के लिए मजबूर हो रहे हैं। किसानों को फसल का सही दाम नहीं मिल रहा है। हमारी कंपनियां क्यों बेची जा रही हैं। सरकार का खजाना खाली क्यों हो गया, इसकी जांच होनी चाहिए। किसानों का पूरा परिवार खुदकुशी कर रहाहै। लोगों का पैसा बैंकों में सुरक्षित नहीं है।