दहेज की भूख में महिला और बच्चों को जिंदा जला दिया गया है। गर्भवती महिला और उसके दो बच्चे को आग में जिंदा जलाया गया है। जिससे महिला और एक बच्चे की मौंके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा बच्चा गंभीर हालत में गांव के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। औरैया के फफूंद क्षेत्र में दहेज हत्या का मामला सामने आया है। गर्भवती महिला को अपने दो बेटों के साथ जिंदा जलाया गया है। पुलिस ने मां और बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस पूरे वारदात के लिए मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए महिला और उसके बच्चों को जलाने का आरोप लगाया है। पूरे घटना में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या के तहत पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना को अंजाम देने के बाद से सभी आरोपी फरार हो गए है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। गांव निवासी रवींद्र कुमार ने आरोप लगाया है कि शादी की कुछ ही महीने बाद से बहन के ससुराल वालों ने दहेज में नगदी व बाइक की मांग शुरू कर दी। असमर्थता जताने पर ससुराल वालों ने बहन के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसे तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगे। गुरुवार की रात 11 बजे बहन सुमन के साथ उसके पति समेत परिवार वालों ने मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने गर्भवती सुमन देवी और उसके दो मासूम बच्चे को आग के हवाले कर मौके पर भाग गए। आग से जलकर सुमन और गौरव की मौत हो गई।
मेरठ:-भारतीय संस्कृति और सभ्यता को मुस्लिमों से नहीं ऊंच-नीच करने वाले षड्यंत्रकारियों से खतरा। Raju Gadre राजुद्दीन गादरे सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता ने भारतीयों में पनप रही द्वेषपूर्ण व्यवहार आपसी सौहार्द पर अफसोस जाहिर किया और अपने वक्तव्य में कहा कि देश की जनता को गुमराह कर देश की जीडीपी खत्म कर दी गई रोजगार खत्म कर दिये महंगाई बढ़ा दी शिक्षा से दूर कर पाखंडवाद अंधविश्वास बढ़ाया जा रहा है। षड्यंत्रकारियो की क्रोनोलोजी को समझें कि हिंदुत्व शब्द का सम्बन्ध हिन्दू धर्म या हिन्दुओं से नहीं है। लेकिन षड्यंत्रकारी बदमाशी करते हैं। जैसे ही आप हिंदुत्व की राजनीति की पोल खोलना शुरू करते हैं यह लोग हल्ला मचाने लगते हैं कि तुम्हें सारी बुराइयां हिन्दुओं में दिखाई देती हैं? तुममें दम है तो मुसलमानों के खिलाफ़ लिख कर दिखाओ ! जबकि यह शोर बिलकुल फर्ज़ी है। जो हिंदुत्व की राजनीति को समझ रहा है, दूसरों को उसके बारे में समझा रहा है, वह हिन्दुओं का विरोध बिलकुल नहीं कर रहा है ना ही वह यह कह रहा है कि हिन्दू खराब होते है और मुसलमान ईसाई सिक्ख बौद्ध अच्छे होते हैं! हिंदुत्व एक राजनैतिक शब्द है !...