यमुनानगर के छछरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने घर में घुसकर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीडि़ता के परिजनों की शिकायत पर आरोपित युवक समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छछरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नौ अक्तूबर को उसकी 17 वर्षीय लड़की घर पर अकेली थी। इस दौरान उनके घर गांव का ही युवक जगतार सिंह आया। आरोपित ने उसकी लड़की को घर पर अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब उसकी लड़की ने विरोध किया तो आरोपित युवक उसकी लड़की को कमरे में ले गया। जहां पर आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने उसकी लड़की को घटना के बारे में बताने पर परिवार के सदस्स्यों को जान से मारने की धमकी दी। जिस कारण उसकी लड़की ने घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। मगर उसके बाद फिर से आरोपित उसकी लड़की को परेशान करने लगा। परेशान होकर उसकी लड़की ने घटना के बारे में बताया। जब उसने आरोपित युवक के परिजनों अमरजीत सिंह व कर्मजीत कौर से बात की तो आरोपित उल्टा उन्हें ही कसूरवार ठहराने लगे। उसने आरोपितों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद जगतार सिंह, अमरजीत सिंह, कर्मजीत कौर व जहेहड़ी निवासी इंद्रजीत सिंह के खिलाफ धारा 452, 506, 6, 12 व 17 पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई
*बहुजन मुक्ति पार्टी की राष्ट्रीय स्तर जनरल बॉडी बैठक मे बड़े स्तर पर फेरबदल प्रवेंद्र प्रताप राष्ट्रीय महासचिव आदि को 6 साल के लिए निष्कासित*
*(31 प्रदेश स्तरीय कमेटी भंग नये सिरे से 3 महिने मे होगा गठन)* नई दिल्ली:-बहुजन मुक्ति पार्टी राष्ट्रीय जनरल बॉडी की मीटिंग गड़वाल भवन पंचकुइया रोड़ नई दिल्ली में संपन्न हुई। बहुजन मुक्ति पार्टी मीटिंग की अध्यक्षता मा०वी०एल० मातंग साहब राष्ट्रीय अध्यक्ष बहुजन मुक्ति पार्टी ने की और संचालन राष्ट्रीय महासचिव माननीय बालासाहेब पाटिल ने किया। बहुजन मुक्ति पार्टी की जनरल ढांचे की बुलाई मीटिंग में पुरानी बॉडी में फेर बदल किया गया। मा वी एल मातंग ने स्वयं एलान किया की खुद स्वेच्छा से बहुजन मुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहे हैं राजनीती से सन्यास और राष्ट्रीय स्तर पर बामसेफ प्रचारक का कार्य करते रहेंगे। राष्ट्रीय स्तर की जर्नल बॉडी की बैठक मे सर्व सम्मत्ती से राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष जे एस कश्यप को राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर चुना गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के लिए मा वैकटेस लांमबाड़ा, मा हिरजीभाई सम्राट, डी राम देसाई, राष्ट्रीय महासचिव के पद पर मा बालासाहब मिसाल पाटिल, मा डॉ एस अकमल, माननीय एडवोकेट आयुष्मति सुमिता पाटिल, माननीय एडवोकेट नरेश कुमार,