इस बार भी गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में राजपथ पर चंडीगढ़ की झांकी देखने को नहीं मिलेगी। ज्ञात रहे कि चंडीगढ़ प्रशासन ने कैपिटल कांप्लेक्स के थीम पर जो प्रेजेंटेशन तैयार की थी, उसे सेलेक्शन कमेटी ने मंजूर ही नहीं किया। बताया जाता है कि प्रशासन ने पहले मॉडर्न जेल बुड़ैल, सुखना लेक और गार्ड्स ऑफ चंडीगढ़ पर झांकी बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा था। गृह मंत्रालय ने इन तीनों थीम के बजाय वर्ल्ड हेरिटेज कैपिटल कांप्लेक्स पर प्रेजेंटेशन तैयार करने के लिए कहा था। लगातार तीसरी बार ऐसा होगा जब राजपथ पर चंडीगढ़ की झांकी नहीं होगी।
इससे पहले वर्ष 2016 में चंडीगढ़ की झांकी राजपथ पर दिखी थी। कैपिटल कांप्लेक्स, रॉक गार्डन और शहर की ग्रीनरी व क्वालिटी ऑफ लाइफ को इसमें दर्शाया गया था
चंडीगढ़,