र्बिलनः दुनिया में तेजी से हो रहे जलवायु परिवर्तन के कारण मत्स्य उद्योग और प्रवाल भित्ति पर्यटन बर्बाद हो सकता है जिससे वर्ष 2050 तक सैकड़ों अरब डॉलर का नुकसान हो सकता है। यह 14 समुद्र तटीय देशों द्वारा किए गए एक अध्ययन में कहा गया है। मैड्रिड में संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन में शुक्रवार को प्रकाशित होने वाली रिपोर्ट में कहा गया है कि ग्लोबल वामिंग को नियंत्रित करने से तटीय देशों को कम आर्थिक क्षति होगी, लेकिन इसके लिए उन्हें उद्योग को सामुद्रिक परिवर्तनों के अनुकूल ढालना होगा।अनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि महासागरों में गर्मी बढऩे से पानी अम्लीय हो जाता है इसलिए मछलियां ठंडे पानी में ही जीवित रह पाएंगी। भूमध्य रेखा के आसपास के क्षेत्रों में मत्स्य उद्योग में गिरावट आएगी, जबकि आर्कटिक और अंटार्कटिक महासागरों में मत्स्य उद्योग बढ़ने का पूर्वानुमान है। रिपोर्ट के मुताबिक कोरलों की मौत की कारण मूंगा भित्ति पर्यटन बुरी तरह प्रभावित हो सकता है, जिससे कई समुद्र तटीय देशों में वर्षों से चले आ रहे, कई अरब डॉलर के इस उद्योग का सफाया हो सकता है।
आज ईद उल फ़ितर के मौके पर ग्राम कुलिंजन स्थित ईद गाह पर ईद के नमाज़ अदा की गई,इस मौके पर क़ारी मेहताब खाँन साहब ने ईद के पवित्र त्यौहार पर प्रकाश डाला व देश के अमन ओ अमान और एक दूसरे के साथ प्यार बाँटने का संदेश देते हुए,सभी को ईद की मुबारकबाद दी, ईद के नमाज़ क़ारी, रहीम साहब, पेश इमाम जामा मस्जिद कुलिंजन ने पढ़वाई व इस के साथ ही ख़सूसी दुआ करवाई, जय हिंद सोशल वेलफ़ेयर सोसायटी के अध्यक्ष मुशाम खाँन ने आये हुए सभी नमाज़ियों की ईद की मुबारकबाद पेश की इस मौके पर मास्टर मईन उद्दीन खाँन, हाजी अरशद खाँन ,हाजी एहतेशाम,हाजी अतहर व हाजी अज़हर,हाफिज़ असग़र, सभी का इस्तकबाल करा।