लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गणतंत्र दिवस बड़ी धूम-धाम से मनाया जा रहा है। देशभक्ति के तराने गूंजें और हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं अन्य नेताओं की की मौजूदगी में विधान भवन के सामने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने परेड की सलामी ली। हांथ में तिरंगा लिए स्कूली बच्चों ने सेना का उत्साह बढ़ाया। सेना का शक्ति प्रदर्शन लोगों में देशप्रेम की भावना का संचार करने वाला रहा। राष्ट्रगान कर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए गए।
परेड के दौरान देश की सरहदों पर सुरक्षा के लिए तैनात टैंक डी-90 भीष्म संग 105/37 एमएम लाईट फील्ड गन जब दर्शकों के सामने से गुजरी तो पूरा वातावरण भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। चारबाग से लेकर केडी सिंह बाबू स्टेडियम तक इस भव्य परेड के इस्तकबाल के लिए हर हाथ में तिरंगा दिखा।
लखनऊ में इस बार 71वें गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान पहली बार यूपी पुलिस की महिला टुकड़ी भी परेड का हिस्सा बनी। इसके साथ ही एटीएस की फाइटर टीम ने अपने करतबों से लोगों का मन मोहा। इसका नेतृत्व मेजर वात्सल्य तिवारी ने किया। तिवारी पाकिस्तान के खिलाफ हुए युद्ध में हिस्सा ले चुके हैं। परेड में नौ राजपूत रेजीमेंट, चार डोगरा रेजीमेंट, 16 जाट रेजीमेंट, केंद्रीय र्जिव पुलिस बल और सशस्त्र सीमा बल सहित कुल 33 टुकड़ियां शामिल रहीं।
मेरठ:-भारतीय संस्कृति और सभ्यता को मुस्लिमों से नहीं ऊंच-नीच करने वाले षड्यंत्रकारियों से खतरा। Raju Gadre राजुद्दीन गादरे सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता ने भारतीयों में पनप रही द्वेषपूर्ण व्यवहार आपसी सौहार्द पर अफसोस जाहिर किया और अपने वक्तव्य में कहा कि देश की जनता को गुमराह कर देश की जीडीपी खत्म कर दी गई रोजगार खत्म कर दिये महंगाई बढ़ा दी शिक्षा से दूर कर पाखंडवाद अंधविश्वास बढ़ाया जा रहा है। षड्यंत्रकारियो की क्रोनोलोजी को समझें कि हिंदुत्व शब्द का सम्बन्ध हिन्दू धर्म या हिन्दुओं से नहीं है। लेकिन षड्यंत्रकारी बदमाशी करते हैं। जैसे ही आप हिंदुत्व की राजनीति की पोल खोलना शुरू करते हैं यह लोग हल्ला मचाने लगते हैं कि तुम्हें सारी बुराइयां हिन्दुओं में दिखाई देती हैं? तुममें दम है तो मुसलमानों के खिलाफ़ लिख कर दिखाओ ! जबकि यह शोर बिलकुल फर्ज़ी है। जो हिंदुत्व की राजनीति को समझ रहा है, दूसरों को उसके बारे में समझा रहा है, वह हिन्दुओं का विरोध बिलकुल नहीं कर रहा है ना ही वह यह कह रहा है कि हिन्दू खराब होते है और मुसलमान ईसाई सिक्ख बौद्ध अच्छे होते हैं! हिंदुत्व एक राजनैतिक शब्द है !...