दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 का रण जीतने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं। इसी बीच भाजपा नेता और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर अपने बयान को लेकर विवादों में आ गए हैं। दिल्ली में एक चुनावी रैली के दौरान मंच से उन्होंने देश के गद्दारों को गोली मारने के नारे लगावाए हैं। जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि मंच के नीचे मौजूद लोग 'गोली मारो...' बोलते सुनाई दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ठाकुर यह भी कहा कि गद्दारों को भगाने के लिए नारे भी चाहिए। कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा नेता अनुराग ठाकुर का वीडियो सामने आने के बाद भाजपा पर निशाना साधा है। 'ऑल इंडिया महिला कांग्रेस' ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर लिखा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में ध्रुवीकरण करने के लिए भाजपा बेकरार है। क्या चुनाव आयोग अनुराग ठाकुर के खिलाफ कार्रवाई करेगा? मनीष चौधरी के प्रचार में पहुंचे अनुराग ठाकुर भाजपा नेता अनुराग ठाकुर आज दिल्ली चुनाव में पार्टी की ओर से रिठाला विधानसभा में उम्मीदवार मनीष चौधरी के लिए प्रचार करने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने विवादित नारा लगवाये।
*बहुजन मुक्ति पार्टी की राष्ट्रीय स्तर जनरल बॉडी बैठक मे बड़े स्तर पर फेरबदल प्रवेंद्र प्रताप राष्ट्रीय महासचिव आदि को 6 साल के लिए निष्कासित*
*(31 प्रदेश स्तरीय कमेटी भंग नये सिरे से 3 महिने मे होगा गठन)* नई दिल्ली:-बहुजन मुक्ति पार्टी राष्ट्रीय जनरल बॉडी की मीटिंग गड़वाल भवन पंचकुइया रोड़ नई दिल्ली में संपन्न हुई। बहुजन मुक्ति पार्टी मीटिंग की अध्यक्षता मा०वी०एल० मातंग साहब राष्ट्रीय अध्यक्ष बहुजन मुक्ति पार्टी ने की और संचालन राष्ट्रीय महासचिव माननीय बालासाहेब पाटिल ने किया। बहुजन मुक्ति पार्टी की जनरल ढांचे की बुलाई मीटिंग में पुरानी बॉडी में फेर बदल किया गया। मा वी एल मातंग ने स्वयं एलान किया की खुद स्वेच्छा से बहुजन मुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहे हैं राजनीती से सन्यास और राष्ट्रीय स्तर पर बामसेफ प्रचारक का कार्य करते रहेंगे। राष्ट्रीय स्तर की जर्नल बॉडी की बैठक मे सर्व सम्मत्ती से राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष जे एस कश्यप को राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर चुना गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के लिए मा वैकटेस लांमबाड़ा, मा हिरजीभाई सम्राट, डी राम देसाई, राष्ट्रीय महासचिव के पद पर मा बालासाहब मिसाल पाटिल, मा डॉ एस अकमल, माननीय एडवोकेट आयुष्मति सुमिता पाटिल, माननीय एडवोकेट नरेश कुमार,