अलीराजपुर। अलीराजपुर में शुक्रवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम के पक्ष में नागरिकों ने शहर में पैदल मार्च निकाला। यह पैदल मार्च स्थानीय टंकी ग्राउंड से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए राजवाड़ा स्थित रतनीयां की वाड़ी पहुंचा और विशाल जनसमूह के रूप में परिवर्तित हुआ। रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने नेतृत्व किया। साथ ही युवाओं ने हाथ में तिरंगा लिए नागरिकता संशोधन अधिनियम के पक्ष में जमकर नारेबाजी की। देशभक्ति के तरानों के साथ निकली इस रैली से नगर का माहौल राष्ट्रभक्तिमय हो गया। रैली में जिले भर से करीब 10 हज़ार नागरिकों के शामिल होने का अनुमान लगाया गया है। "हम भारत के लोग" बैनर के तहत रैली में एकत्रित हुए नागरिकों ने केंद्र सरकार के इस अधिनियम को देशहित में बताते हुए इसका समर्थन किया। उनका कहना है कि विदेशों में प्रताड़ित भारतीय समुदायों को नागरिकता देने के लिए यह अधिनियम बनाया गया है, जबकि कुछ लोग इस अधिनियम का दुष्प्रचार कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। इस अधिनियम के प्रति सही जानकारी देने और इसके बारे में जनजागृति के लिए ही यह पैदल मार्च निकाला गया है।
मेरठ:-भारतीय संस्कृति और सभ्यता को मुस्लिमों से नहीं ऊंच-नीच करने वाले षड्यंत्रकारियों से खतरा। Raju Gadre राजुद्दीन गादरे सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता ने भारतीयों में पनप रही द्वेषपूर्ण व्यवहार आपसी सौहार्द पर अफसोस जाहिर किया और अपने वक्तव्य में कहा कि देश की जनता को गुमराह कर देश की जीडीपी खत्म कर दी गई रोजगार खत्म कर दिये महंगाई बढ़ा दी शिक्षा से दूर कर पाखंडवाद अंधविश्वास बढ़ाया जा रहा है। षड्यंत्रकारियो की क्रोनोलोजी को समझें कि हिंदुत्व शब्द का सम्बन्ध हिन्दू धर्म या हिन्दुओं से नहीं है। लेकिन षड्यंत्रकारी बदमाशी करते हैं। जैसे ही आप हिंदुत्व की राजनीति की पोल खोलना शुरू करते हैं यह लोग हल्ला मचाने लगते हैं कि तुम्हें सारी बुराइयां हिन्दुओं में दिखाई देती हैं? तुममें दम है तो मुसलमानों के खिलाफ़ लिख कर दिखाओ ! जबकि यह शोर बिलकुल फर्ज़ी है। जो हिंदुत्व की राजनीति को समझ रहा है, दूसरों को उसके बारे में समझा रहा है, वह हिन्दुओं का विरोध बिलकुल नहीं कर रहा है ना ही वह यह कह रहा है कि हिन्दू खराब होते है और मुसलमान ईसाई सिक्ख बौद्ध अच्छे होते हैं! हिंदुत्व एक राजनैतिक शब्द है !...