भाजपा विधायक रविंद्र त्रिपाठी पर बलात्कार का आरोप विधायक ने कहा आरोप ,साबित हुआ तो पूरे परिवार सहित फांसी पर चढ़ने के लिए तैयार
उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर नेताओं के जुर्म कम होते नहीं दिख रहे हैं। एक महिला ने भदोही से भाजपा विधायक रवीन्द्रनाथ त्रिपाठी समेत उनके परिवार के छह लोगों पर बलात्कार का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि 2017 में चुनाव के दौरान उसे एक होटल के कमरे में रखा गया था। जहां पर उसके साथ महीनों तक बलात्कार किया गया। अब भाजपा विधायक रवीन्द्रनाथ त्रिपाठी ने महिला के आरोपों पर सफाई पेश की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रवीन्द्रनाथ त्रिपाठी ने महिला के आरोप को खारिज करते हुए इसे सियासी साजिश करार दिया है। साथ उन्होंने इसे फर्जी मामला बताया है। भाजपा विधायक का कहना है कि इस मामले की जांच होनी चाहिए और तथ्य सामने आने चाहिए। भारत में ही नहीं और उत्तर प्रदेश में तमाम एजेंसियां है। इसकी जांच होनी चाहिए। कहीं भी यदि दोष सिद्ध हो जाता है तो मैं और मेरा पूरा परिवार फांसी के तख्त पर चढ़ने के लिए तैयार रहेगा। मैंने मामले की जांच जांच अपने एडिशनल एसपी को दे दी है। जो भी जांच में आएगा उसके हिसाब से कार्रवाई होगी। बता दें कि एसपी ने पूरी जांच एडिशनल एसपी को सौंप दी है। जांच रिपोर्ट 15 में आयेगी। इसके बाद ही साफ हो पायेगा कि महिला के आरोप सही हैं या गलत हैं।