Skip to main content

राजनीतिक दल बल की परवर्ती सही नहीं



 

जयपुर। राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (राजस्थान शाखा) के तत्वावधान में संविधान की दसवीं अनुसूची के अंतर्गत अध्यक्ष की भूमिका के संबंध में शनिवार को विधानसभा में आयोजित सेमिनार के द्वितीय सत्र के दौरान वक्ताओं ने मुख्य रूप से दल-बदल राजनीति के विरोध में अपने विचार व्यक्त किए।

सेमिनार में अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष विश्वेस्वर हेगड़े कागेरी ने राजनीतिक दल-बदल की प्रवृत्ति पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि यह प्रवृत्ति सही नहीं है। उन्होंने कहा कि संसदीय लोकतंत्र में व्यवस्था को नकारा नहीं जा सकता किंतु अपने स्वार्थवश दल बदलने वाले शक्स की राजनैतिक सदस्यता ही समाप्त कर देनी चाहिए।

सेमिनार में राज्य विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह शेखावत ने विधायिका और न्यायपालिका के आपसी संबंधों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कार्यपालिका में न्यायपालिका का ज्यादा हस्तक्षेप उचित नहीं है। अध्यक्ष पर सभी पक्ष-विपक्ष के राजनीतिक दल विश्वास करते हैं और इसलिए अध्यक्ष को निष्पक्ष और निर्भीक होकर अपने निर्णय लेना चाहिए।

सेमिनार के द्वितीय सत्र को संबोधित करते हुए उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि हमारी प्रतिबद्धता जनता के प्रति होती है। दलीय व्यवस्था के अंतर्गत हम अपने दल के सिद्धांतों और उसके मेनिफेस्टो से जुड़े होते हैं और अपने दल के सिद्धांतों और नीतियों के आधार पर ही जनता से वोट मांगते हैं। इस स्थिति में जब कोई स्वार्थवश अपना दल बदलता है तो निश्चित तौर पर यह सही नहीं है।

राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (राजस्थान शाखा) की कोषाध्यक्ष शकुंतला रावत ने सभी वक्ताओं को पौधा प्रदान कर उनका अभिनंदन किया एवं सत्र के समापन पर आभार व्यक्त किया। सरकारी मुख्य उप सचेतक महेंद्र चौधरी ने कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह प्रदान किया।


 




 

 


 


Popular posts from this blog

ग्राम कुलिंजन स्थित ईद गाह पर ईद के नमाज़ अदा की गई

  आज ईद उल फ़ितर के मौके पर ग्राम कुलिंजन स्थित ईद गाह पर ईद के नमाज़ अदा की गई,इस मौके पर क़ारी मेहताब खाँन साहब ने ईद के   पवित्र त्यौहार पर प्रकाश डाला व देश के अमन ओ अमान और एक दूसरे के साथ प्यार बाँटने का संदेश देते हुए,सभी को ईद की मुबारकबाद दी, ईद के नमाज़ क़ारी, रहीम साहब, पेश इमाम जामा मस्जिद कुलिंजन ने पढ़वाई व इस के साथ ही ख़सूसी दुआ करवाई, जय हिंद सोशल वेलफ़ेयर सोसायटी के अध्यक्ष मुशाम खाँन ने आये हुए  सभी नमाज़ियों की ईद की मुबारकबाद पेश की इस मौके पर मास्टर मईन उद्दीन खाँन, हाजी अरशद खाँन ,हाजी एहतेशाम,हाजी अतहर व हाजी अज़हर,हाफिज़ असग़र, सभी का इस्तकबाल करा।

कस्बा करनावल के नवनिर्वाचित चेयरमैन लोकेंद्र सिंह का किया गया सम्मान

सरधना में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ महेश सोम के यहाँ हुआ अभिनन्दन समारोह  सरधना (मेरठ) सरधना में लश्कर गंज स्थित बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर महेश सोम के नर्सिंग होम पर रविवार को कस्बा करनावल के नवनिर्वाचित चेयरमैन लोकेंद्र सिंह के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। लोकेन्द्र सिंह के वह पहुँचते ही फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। जिसके बाद पगड़ी व पटका  पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर क़स्बा कर्णवाल के चेयरमैन लोकेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले चार दसक से दो परिवारों के बीच ही चैयरमेनी चली आरही थी इस बार जिस उम्मीद के साथ कस्बा करनावल के लोगों ने उन्हें नगर की जिम्मेदारी सौंपी है उस पर वह पूरी इमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। निष्पक्ष तरीके से पूरी ईमानदारी के साथ नगर का विकास करने में  कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।   बाल रोग विशेषज्ञ डॉ महेश सोम,की अध्यक्षता में चले कार्यक्रम का संचालन शिक्षक दीपक शर्मा ने किया। इस दौरान एडवोकेट बांके पवार, पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, एडवोकेट मलखान सैनी, भाजपा नगर मंडल प्रभारी राजीव जैन, सभासद संजय सोनी,

पीलीभीत के थाना न्यूरिया क्षेत्र में उधार के पैसे वापस ना करने पर हत्या की घटना को अंजाम देने वाले चार अभियुक्तों को न्यूरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार|

  पीलीभीत के थाना न्यूरिया उधार के पैसे वापस न करने पर हत्या की करने वाले 04 अभियुक्तों को थाना न्यूरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार। घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 04.10.2022 को वादिनी पूनम यादव पत्नी कमलेश यादव निवासी ग्राम सिलेटा एरवा जनपद एटावा द्वारा दिनांक 03.10.2022 को शाम 06.30 बजे से अपने पति के घर से दवाई लेने को कहकर जाने तथा रास्ते से दीनदयाल पुत्र हुकुमचन्द्र निवासी भमौरा थाना न्यूरिया को उसके घर से ले जाने तथा वापस दीनदयाल को उसके घर छोडने के बाद पति के घर न पहुंचने के सम्बन्ध मे लिखित शिकायत थाना न्यूरिया पर दी, जिसके सम्बन्ध में थाना न्यूरिया पर मु0अ0स0 462/22 धारा 364 भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया था। वादिनी के पति की बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक पीलीभीत द्वारा टीमें गठित कर त्वरित बरामदगी के निर्देश दिये गये, इसी क्रम में थाना न्यूरिया एवं एसओजी टीम के द्वारा दीनदयाल पुत्र हुकुचन्द निवासी भमौरा थाना न्यूरिया से गहनता से पूछताछ की, पूछताछ में जानकारी हुई कि वादिनी के पति कमलेश यादव जो भमौरा अड्डे के पास रेलवे फाटक पर गेट मैन की नौकरी करता था ने दीनदयाल से करीब 01 वर्ष पहले