पटना। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को यहां कहा कि हमें लाठी, डंडे नहीं कलम की बात करनी चाहिए। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तंज कसते हुए कहा कि सभी जानते हैं कि झारखंड में किस पर 'डंडा' चला, हमें चुनाव परिणामों तक इंतजार करना चाहिए। दिल्ली चुनाव प्रचार से पटना लौटने के बाद तेजस्वी ने यहां पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि बिहार को केंद्रीय आम बजट में कुछ नहीं मिला परंतु बिहार के मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री को धन्यवाद दे रहे हैं। तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि आखिर बिहार को इस बजट में क्या मिला?
पत्रकारों द्वारा राहुल गांधी के 'युवा प्रधानमंत्री को डंडे से मारेंगे' बयान के संबंध में पूछे जाने पर तेजस्वी ने कहा, "हमें डंडा और लाठी जैसे बयान देने से बचना चाहिए। इसके बजाय 'कलम' की बात करनी चाहिए।"
उन्होंने आगे कहा कि सभी जानते हैं कि झारखंड में किसे 'डंडे' का सामना करना पड़ा। लोगों को हरियाणा में भी कांग्रेस के अच्छे नतीजों की उम्मीद नहीं थी। हमें चुनाव परिणामों तक इंतजार करना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों राहुल गांधी ने कहा था, "ये जो नरेंद्र मोदी भाषण दे रहा है, 6 महीने बाद ये घर से बाहर नहीं निकल पाएगा। हिंदुस्तान के युवा इसको ऐसा डंडा मारेंगे, इसको समझा देंगे कि हिंदुस्तान के युवाओं को रोजगार दिए बिना ये देश आगे नहीं बढ़ सकता।"
मेरठ:-भारतीय संस्कृति और सभ्यता को मुस्लिमों से नहीं ऊंच-नीच करने वाले षड्यंत्रकारियों से खतरा। Raju Gadre राजुद्दीन गादरे सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता ने भारतीयों में पनप रही द्वेषपूर्ण व्यवहार आपसी सौहार्द पर अफसोस जाहिर किया और अपने वक्तव्य में कहा कि देश की जनता को गुमराह कर देश की जीडीपी खत्म कर दी गई रोजगार खत्म कर दिये महंगाई बढ़ा दी शिक्षा से दूर कर पाखंडवाद अंधविश्वास बढ़ाया जा रहा है। षड्यंत्रकारियो की क्रोनोलोजी को समझें कि हिंदुत्व शब्द का सम्बन्ध हिन्दू धर्म या हिन्दुओं से नहीं है। लेकिन षड्यंत्रकारी बदमाशी करते हैं। जैसे ही आप हिंदुत्व की राजनीति की पोल खोलना शुरू करते हैं यह लोग हल्ला मचाने लगते हैं कि तुम्हें सारी बुराइयां हिन्दुओं में दिखाई देती हैं? तुममें दम है तो मुसलमानों के खिलाफ़ लिख कर दिखाओ ! जबकि यह शोर बिलकुल फर्ज़ी है। जो हिंदुत्व की राजनीति को समझ रहा है, दूसरों को उसके बारे में समझा रहा है, वह हिन्दुओं का विरोध बिलकुल नहीं कर रहा है ना ही वह यह कह रहा है कि हिन्दू खराब होते है और मुसलमान ईसाई सिक्ख बौद्ध अच्छे होते हैं! हिंदुत्व एक राजनैतिक शब्द है !...