भोपाल। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर वादे पूरे न करने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि भाजपा विपक्ष की भूमिका निभा रही है और प्रदेश सरकार को इस बात के लिए मजबूर कर देगी कि वह जनता से किए गए वादों को पूरा करे। भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंची उमा भारती ने नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का केसर का तिलक लगाकर अभिनंदन किया।
इस मौके पर उन्होंने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर हो चुकी है, थाने के बाजू में ही मर्डर हो रहे हैं। इससे बुरी हालत प्रदेश की और क्या हो सकती है। भाजपा ने बिना सत्ता में रहे जनता के हितों के लिए संघर्ष किया है, काम किए, लड़ाइयां लड़ीं, मकसद हासिल किए, लक्ष्य प्राप्त किए हैं।
विपक्ष में रहते हुए भी जनता के हित के लिए फैसले करवाए हैं। उमा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष संगठन और सरकार दोनों का नेता होता है। अध्यक्ष की भूमिका में सभी नेतृत्व निहित होते हैं, चाहे वह सरकार का नेतृत्व हो या संगठन का नेतृत्व हो। नेतृत्व के पीछे कोई एक भाव निहित नहीं होता, उसके पीछे संपूर्ण भाव निहित होते हैं।
आज ईद उल फ़ितर के मौके पर ग्राम कुलिंजन स्थित ईद गाह पर ईद के नमाज़ अदा की गई,इस मौके पर क़ारी मेहताब खाँन साहब ने ईद के पवित्र त्यौहार पर प्रकाश डाला व देश के अमन ओ अमान और एक दूसरे के साथ प्यार बाँटने का संदेश देते हुए,सभी को ईद की मुबारकबाद दी, ईद के नमाज़ क़ारी, रहीम साहब, पेश इमाम जामा मस्जिद कुलिंजन ने पढ़वाई व इस के साथ ही ख़सूसी दुआ करवाई, जय हिंद सोशल वेलफ़ेयर सोसायटी के अध्यक्ष मुशाम खाँन ने आये हुए सभी नमाज़ियों की ईद की मुबारकबाद पेश की इस मौके पर मास्टर मईन उद्दीन खाँन, हाजी अरशद खाँन ,हाजी एहतेशाम,हाजी अतहर व हाजी अज़हर,हाफिज़ असग़र, सभी का इस्तकबाल करा।