आजादी के अमृत महोत्सव का कार्यक्रम R.W.A. मोहनपुरी एवं राष्ट्रवादी मुस्लिम पसमांदा महाज द्वारा आयोजित किया गया।
आज दिनांक 15 अगस्त 2022 को आजादी के अमृत महोत्सव का कार्यक्रम R.W.A. मोहनपुरी एवं राष्ट्रवादी मुस्लिम पसमांदा महाज द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों द्वारा स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव, स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन वर्णन, स्वतंत्रता संघर्ष की कहानियां एवं स्वतंत्रता प्राप्ति हेतु क्रियान्वित किए गए विभिन्न आंदोलनों के विषय में जानकारी दी गई। ध्वजारोहण मुख्य अतिथि जनाब आतिफ रशीद साहब, पूर्व उपाध्यक्ष राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग, प्रभारी अल्पसंख्यक मोर्चा दिल्ली प्रदेश, एवं अध्यक्ष राष्ट्रवादी मुस्लिम पसमांदा महाज द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आगाज जनाब कारी हारून द्वारा कुरान-ए- पाक की तिलावत से किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जनाब दिनेश वत्स द्वारा तथा मंच का संचालन शरीफ आलम अलवी अध्यक्ष R.W.A.मोहनपुरी, सदस्य अल्पसंख्यक मोर्चा दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा किया गया। निगम पार्षद श्रीमती रेखा त्यागी द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव एवं शहीदों के योगदान के बारे में बताया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में चौधरी शेर नबी चमन , मोहम्मद इदरीशी साहब, A.R आजाद राजू, हाजी बाबू, अलामीन, चौधरी महेंद्र सिंह इत्यादि में अपने विचार रखें।