Skip to main content

सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं को मुस्तैद रहकर चुनाव लड़ाने का मंत्र देते हुए कहा स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ होगा|

 सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं को मुस्तैद रहकर चुनाव लड़ाने का मंत्र देते हुए कहा स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ होगा|

 बरेली से मुस्तकीम मंसूरी की रिपोर्ट, 

भाजपा सिर्फ़ षड्यंत्र करकर चुनाव जीतना चाहती है नरेश उत्तम पटेल   


 बरेली,आज 25 जनवरी को समाजवादी पार्टी बरेली ने बरेली मुरादाबाद मंडल खंड स्नातक चुनाव की बड़ी तैयारी करते हुए पार्टी पदाधिकारियों की एक सभा आई एम ए हाल में की,कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान जिला अध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने की,कार्यक्रम के मुख्यातिथि सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल थे,कार्यक्रम में बारिश और ख़राब मौसम के बाद भी भारी संख्या में लोग उपस्थित हुए,भीड़ देखकर सपा प्रदेश अध्यक्ष ने जिला /महानगर अध्यक्ष गणों और कार्यकर्ताओं की सराहना की, उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि सपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं को मुस्तैद रहकर चुनाव लड़ाना होगा,जनता सपा की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है,भाजपा हताश निराश है, इसलिये वो साम दाम दण्ड,और षड्यंत्र के बल पर चुनाव जीतना चाहती है, पर हमे भाजपा की चालों को समझना होगा और समझाना होगा,इस बार सपा स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ़ करेगी।

सभा को संबोधित करते हुए निवर्तमान जिला अध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के निर्देश और एमएलसी प्रत्याशी की मेहनत जनता के रुझान से यह स्पष्ट हो चुका है सपा चुनाव जीत रही है,उन्होंने कहा हमारे सभी विधानसभा अध्यक्ष, कार्यकर्ता,नगर पंचाय,नगर पालिकाओं के सपाई मेहनत और मुस्तैदी से संघर्ष कर रहे है,और सीट जीतने को तत्पर है,महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुलतानी ने कहा कि हर वार्ड पर हर बूथ पर कार्यकर्ता काम कर रहे है,जनता का जोश इसी बात से देखा जा सकता है की बारिश के बाद भी इतनी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद है।

स्नातक एमएलसी सपा चुनाव प्रभारी अता उर रहमान ने कहा कि सभी विधानसभाओं में जनता सपा को जिताने का संकल्प ले चुकी है अब भाजपा को जनता सबक सिखायेगी।सभा को भोजीपुरा के विधायक शहजील इस्लाम ,पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव, प्रवीण सिंह एरन,पूर्व विधायक महिपाल सिंह यादव,भगवत शरण गंगवार,सुलतान बेग,विजय पाल सिंह, पूर्व मेयर सुप्रिया एरन,शुभलेश यादव, अगम मौर्य,आदि ने संबोधित किया,संचालन योगेश यादव ने किया,कार्यक्रम में मुख्यरूप से मनोहर पटेल, संजीव यादव,अरविंद यादव,प्रमोद बिष्ट,संजीव सक्सेना,गोविन्द सैनी, सनी मिर्जा, लल्ला गद्दी,गौरव सक्सेना, अनीस बेग, इंजीनियर अनीस, जफर बेग, कदीर अहमद,वसीम खान,दिनेश गूजर,फहीम हैदर,भारती चौहान,पल्लवी सक्सेना, ब्रजेश श्रीवास्तव,असलम खान,विशाल कश्यप,शिवम राज कश्यप,हैदर अली आदि प्रमुख थे।

Popular posts from this blog

भारतीय संस्कृति और सभ्यता को मुस्लिमों से नहीं ऊंच-नीच करने वाले षड्यंत्रकारियों से खतरा-गादरे

मेरठ:-भारतीय संस्कृति और सभ्यता को मुस्लिमों से नहीं ऊंच-नीच करने वाले षड्यंत्रकारियों से खतरा। Raju Gadre राजुद्दीन गादरे सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता ने भारतीयों में पनप रही द्वेषपूर्ण व्यवहार आपसी सौहार्द पर अफसोस जाहिर किया और अपने वक्तव्य में कहा कि देश की जनता को गुमराह कर देश की जीडीपी खत्म कर दी गई रोजगार खत्म कर दिये  महंगाई बढ़ा दी शिक्षा से दूर कर पाखंडवाद अंधविश्वास बढ़ाया जा रहा है। षड्यंत्रकारियो की क्रोनोलोजी को समझें कि हिंदुत्व शब्द का सम्बन्ध हिन्दू धर्म या हिन्दुओं से नहीं है। लेकिन षड्यंत्रकारी बदमाशी करते हैं। जैसे ही आप हिंदुत्व की राजनीति की पोल खोलना शुरू करते हैं यह लोग हल्ला मचाने लगते हैं कि तुम्हें सारी बुराइयां हिन्दुओं में दिखाई देती हैं? तुममें दम है तो मुसलमानों के खिलाफ़ लिख कर दिखाओ ! जबकि यह शोर बिलकुल फर्ज़ी है। जो हिंदुत्व की राजनीति को समझ रहा है, दूसरों को उसके बारे में समझा रहा है, वह हिन्दुओं का विरोध बिलकुल नहीं कर रहा है ना ही वह यह कह रहा है कि हिन्दू खराब होते है और मुसलमान ईसाई सिक्ख बौद्ध अच्छे होते हैं! हिंदुत्व एक राजनैतिक शब्द है ! हिं

समाजवादी पार्टी द्वारा एक बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

 महेश्वरी देवी की रिपोर्ट  खबर बहेड़ी से  है, आज दिनांक 31 मार्च 2024 को समाजवादी पार्टी द्वारा एक बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन मधुर मिलन बारात घर बहेड़ी में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि लोकसभा पीलीभीत प्रत्याशी  भगवत सरन गंगवार   रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव स्टार प्रचारक विधायक (पूर्व मंत्री )  अताउर रहमान  ने की , कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए  अता उर रहमान  ने कहा की प्रदेश में महंगाई बेरोजगारी चरम पर है और किसान बेतहाशा परेशान है उनके गन्ने का भुगतान समय पर न होने के कारण आत्महत्या करने को मजबूर हैं। उन्होंने मुस्लिम भाइयों को संबोधित करते हुए कहा की सभी लोग एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार को हटाकर एक सुशासन वाली सरकार (इंडिया गठबंधन की सरकार) बनाने का काम करें और भगवत सरन गंगवार को बहेड़ी विधानसभा से भारी मतों से जिताकर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के हाथों को मजबूत करें | रहमान जी ने अपने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी से कहा कि वह ज्यादा से ज्यादा इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को वोट डलवाने का काम करें और यहां से भगवत सरन गंगवार को भ

भगवत सरन ने किया तूफानी दौरा

 Report By :Anita Devi  बहेड़ी/ शनिवार को पीलीभीत बहेड़ी लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन  के प्रत्यासी भगवत सरन गंगवार के समर्थन में सपा के प्रदेश महासचिव  स्टार प्रचारक  विधायक (पूर्व मंत्री) अताउर रहमान जी ने लाभ लस्कर के साथ तूफानी दौरा किया मिली जानकारी के अनुसार बहेड़ी के गांव मानपुर, बंजरिया, नारायन नगला, बंजरिया में लगातार तीन सभाएं की इन सभाओं में आसपास के लगभग दो दर्जन गांवों के लोगों ने भाग लिया और भगवत सरन गंगवार का फूलों की मालाएं पहनाकर स्वागत किया इस अवसर पर लोगों का यही कहना था कि सपा सरकार में मजदूर किसान और जवान बहुत खुश था वह ऐसे गांव मे छुट्टा जानवर फसल नहीं खाते थे मजदूर को महंगाई न बढ़ने से भरपूर काम मिलता था और सरहद पर देश की रक्षा करने वाले जवान को नौकरी के साथ सुख सुविधा दी जाती थी आज एनडीए सरकार ने सैनिकों की भर्ती में अग्नि वीर योजना चला कर उनके साथ धोखा किया है सरकार कहती है हमने निशुल्क गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए हैं परंतु दुख की बात यह है कि जिन्हें गैस सिलेंडर मिले हैं उनके पास इतने पैसे नहीं होते हैं जो उन्हें भर सके गरीबों की रसोई में खाना इतना महंगा हो च