Skip to main content

भारत जोड़ो पार्टी के गठन के बाद नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर नासिर अली शाह ने 350 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान|

हम करेंगे समाधान के लिए दिल्ली से फिरदौस वारसी की रिपोर्ट, 

इंजीनियर नासिर अली शाह को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया राष्ट्रीय महासचिव नाजिम अली शाह नियुक्त किए गए, 


नई दिल्ली, 16 मई 2023 को एम राष्ट्रीय शाह समाज फाउंडेशन, शाह उलेमा काउंसिल बोर्ड एवं सर्व समाज फाउंडेशन इंडिया(सामाजिक संगठनों) के पदाधिकारियों बुद्धिजीवी वर्ग व धर्म गुरुओं का संयुक्त सम्मेलन दिल्ली के गालिब इन्स्टीट्यूट माता सुंदरी लेन पर संपन्न हुआ| आज के सम्मेलन में 23 राज्यों से आए प्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं एवं कार्यकर्ताओं की सहमति से भारत जोड़ो पार्टी की विधिवत घोषणा के उपरांत आपसी विचार विमर्श एवं सम्मेलन में उपस्थित 23 राज्यों से आए प्रतिनिधियों की सहमति से इंजीनियर नासिर अली शाह को भारत जोड़ो पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया|


भारत जोड़ो पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नासिर अली शाह ने सम्मेलन में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत जोड़ो पार्टी क्रांतिकारी शहीद मजनू शाह मदारी, संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, शहीद भगत सिंह, मौलाना अबुल कलाम आजाद, स्वामी विवेकानंद, महावीर प्रसाद, के आदर्शों और उनके सपनों के भारत का निर्माण करने का संकल्प लेकर भारत जोड़ो पार्टी का गठन किया गया है| 

कार्यक्रम में नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर नासिर अली शाह का 23 राज्यों से आए कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना मुमताज अली शाह कादरी ने की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत जोड़ो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नासिर अली शाह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे तीनों संगठन संघ बामसेफ के बाद तीसरे नंबर के संगठन है|

जो लगातार देश के 25 राज्यों में जनता के बीच रहकर सामाजिक कार्य कर रहे हैं| वहीं कुछ लोग भारत को तोड़ने के काम में लगे हुए हैं| और हम भारत जोड़ने के काम में लगे हैं| राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर नासिर अली शाह ने कहा देश में मुसलमानों, दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों को प्रताड़ित किया जा रहा है| वही संविधान बदलने की बात कर रहे हैं| देश की 85% आबादी को भयभीत किया जा रहा है|

 उन्होंने कहा देश की गिरती हुई अर्थव्यवस्था, बढ़ती हुई बेरोजगारी, बेतहाशा मूल्य वृद्धि, शिक्षा का व्यवसायीकरण, दम तोड़ती स्वास्थ्य सेवाएं, किसानों द्वारा की जा रही  आत्महत्याए,दम तोड़ती कानून व्यवस्था, तेजी से बंद होते हुए उद्योग, सरकारी संस्थानों को उद्योगपतियों के हाथों सौपना, जहां बेरोजगारी को जन्म दे रहा है,वही देश की अर्थव्यवस्था को भी खोखला कर रहा है| इसके लिए कांग्रेस से लेकर भाजपा तक सभी पार्टियां जिम्मेदार है| इस व्यवस्था को बदलने के लिए भारत जोड़ो पार्टी ही देशवासियों के सामने एक मजबूत विकल्प है| राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर नासिर अली शाह ने कहा कि भारत जोड़ो पार्टी देश के सभी राज्यों में जातिगत जनगणना कराए जाने के पक्ष में है| जातिगत जनगणना  को ध्यान में रखते हुए विधानसभा व लोकसभा के प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा| जिससे  सर्व समाज के लोगों की भागीदारी लोकसभा विधानसभा से लेकर निचले स्तर तक तय हो सकेगी| राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर नासिर अली शाह ने कहा वैसे तो पिछले 15 सालों से लगातार हमारे संगठन के लोग जनता के बीच पूरे देश में कार्य कर रहे हैं|


परंतु आज राजनीतिक दल के रूप में भारत जोड़ो पार्टी के एलान के बाद अब हमारा लक्ष्य भारत जोड़ो पार्टी मिशन 2024 लोकसभा चुनावों को लेकर होगा| जिसकी तैयारियों में भारत जोड़ो पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आज से ही तैयारियों में जुटने का कार्य करेंगे| आज दिल्ली में बुलाए गए सम्मेलन में मुख्य रूप से उपस्थित देश के गणमान्य लोगों में सईद जावेद, नाजिम अली शाह, आजाद अली, मौलाना मुमताज अली कादरी, हबीब ताज, रज्जाक अली, युसूफ शाह, नौशाद शाह साबरी, विशारत अली शाह,  मौलाना मुख्तार अली शाह, सलीम शाह, बबलू भाई, सलीम शाह मामू ,मुमताज अंजुम शाह, हाजी अनवर खांन, सुखविंदर कौर, इरफान आलम, अमजद अली, जमीन शाह पार्षद, इशाक शाह, सदर अमीरुद्दीन शाह, सैयद निजामुद्दीन, बाबू शाह, नजाकत अली शाह कादरी, अजमल शाह, डॉक्टर हसरत अली, इस्लाम शाह, मौलाना नवाब अली, मौलाना कौसर अली शाह, अलीमुद्दीन, मौलाना अहमद शाह वारसी, सैयद इरशाद अली, हनीफ इदरीसी, पप्पू, इब्राहिम अली, निसार अली, कासिम, अजमेरी, उस्मान भाई, समीर अल्वी, रानू अल्वी,आरिफ अल्वी, बन्ने, बडडन, जाकिर भाई, हनीफ जरी, इकरार शाह, मौज़्ज़म खांन, डॉक्टर अलीम अंसारी, आदि ने विचार व्यक्त किए| सम्मेलन का संचालन राष्ट्रीय महासचिव सईद जावेद ने किया| भारत जोड़ो पार्टी के गठन एवं सम्मेलन समापन के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए भारत जोड़ो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर नासिर अली शाह ने पत्रकारों को बताया



Popular posts from this blog

ग्राम कुलिंजन स्थित ईद गाह पर ईद के नमाज़ अदा की गई

  आज ईद उल फ़ितर के मौके पर ग्राम कुलिंजन स्थित ईद गाह पर ईद के नमाज़ अदा की गई,इस मौके पर क़ारी मेहताब खाँन साहब ने ईद के   पवित्र त्यौहार पर प्रकाश डाला व देश के अमन ओ अमान और एक दूसरे के साथ प्यार बाँटने का संदेश देते हुए,सभी को ईद की मुबारकबाद दी, ईद के नमाज़ क़ारी, रहीम साहब, पेश इमाम जामा मस्जिद कुलिंजन ने पढ़वाई व इस के साथ ही ख़सूसी दुआ करवाई, जय हिंद सोशल वेलफ़ेयर सोसायटी के अध्यक्ष मुशाम खाँन ने आये हुए  सभी नमाज़ियों की ईद की मुबारकबाद पेश की इस मौके पर मास्टर मईन उद्दीन खाँन, हाजी अरशद खाँन ,हाजी एहतेशाम,हाजी अतहर व हाजी अज़हर,हाफिज़ असग़र, सभी का इस्तकबाल करा।

कस्बा करनावल के नवनिर्वाचित चेयरमैन लोकेंद्र सिंह का किया गया सम्मान

सरधना में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ महेश सोम के यहाँ हुआ अभिनन्दन समारोह  सरधना (मेरठ) सरधना में लश्कर गंज स्थित बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर महेश सोम के नर्सिंग होम पर रविवार को कस्बा करनावल के नवनिर्वाचित चेयरमैन लोकेंद्र सिंह के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। लोकेन्द्र सिंह के वह पहुँचते ही फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। जिसके बाद पगड़ी व पटका  पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर क़स्बा कर्णवाल के चेयरमैन लोकेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले चार दसक से दो परिवारों के बीच ही चैयरमेनी चली आरही थी इस बार जिस उम्मीद के साथ कस्बा करनावल के लोगों ने उन्हें नगर की जिम्मेदारी सौंपी है उस पर वह पूरी इमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। निष्पक्ष तरीके से पूरी ईमानदारी के साथ नगर का विकास करने में  कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।   बाल रोग विशेषज्ञ डॉ महेश सोम,की अध्यक्षता में चले कार्यक्रम का संचालन शिक्षक दीपक शर्मा ने किया। इस दौरान एडवोकेट बांके पवार, पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, एडवोकेट मलखान सैनी, भाजपा नगर मंडल प्रभारी राजीव जैन, सभासद संजय सोनी,

पीलीभीत के थाना न्यूरिया क्षेत्र में उधार के पैसे वापस ना करने पर हत्या की घटना को अंजाम देने वाले चार अभियुक्तों को न्यूरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार|

  पीलीभीत के थाना न्यूरिया उधार के पैसे वापस न करने पर हत्या की करने वाले 04 अभियुक्तों को थाना न्यूरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार। घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 04.10.2022 को वादिनी पूनम यादव पत्नी कमलेश यादव निवासी ग्राम सिलेटा एरवा जनपद एटावा द्वारा दिनांक 03.10.2022 को शाम 06.30 बजे से अपने पति के घर से दवाई लेने को कहकर जाने तथा रास्ते से दीनदयाल पुत्र हुकुमचन्द्र निवासी भमौरा थाना न्यूरिया को उसके घर से ले जाने तथा वापस दीनदयाल को उसके घर छोडने के बाद पति के घर न पहुंचने के सम्बन्ध मे लिखित शिकायत थाना न्यूरिया पर दी, जिसके सम्बन्ध में थाना न्यूरिया पर मु0अ0स0 462/22 धारा 364 भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया था। वादिनी के पति की बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक पीलीभीत द्वारा टीमें गठित कर त्वरित बरामदगी के निर्देश दिये गये, इसी क्रम में थाना न्यूरिया एवं एसओजी टीम के द्वारा दीनदयाल पुत्र हुकुचन्द निवासी भमौरा थाना न्यूरिया से गहनता से पूछताछ की, पूछताछ में जानकारी हुई कि वादिनी के पति कमलेश यादव जो भमौरा अड्डे के पास रेलवे फाटक पर गेट मैन की नौकरी करता था ने दीनदयाल से करीब 01 वर्ष पहले