Skip to main content

हाथरस और मणिपुर जैसी घटनाएं इस बात का प्रमाण हैं कि भाजपा नेता बेटियों को कितना सम्मान देते हैं, कमलेश परिहार

रिपोर्ट - रफी मंसूरी

बदायूं ,समाजवादी महिला सभा की एक समीक्षा बैठक महिला सभा की जिलाध्यक्ष संतोष कश्यप की अध्यक्षता में सपा कार्यालय,गाँधी नगर,बदायूँ पर आयोजित की गई,जिसमे मुख्याथिति के रूप में महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष कमला परिहार व प्रदेश सचिव मधु सक्सेना प्रभारी के रूप में सम्मिलित हुईं।


इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष कमला परिहार ने कहा कि आज भाजपा की देश व प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है परंतु "बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ" का नारा देने वाले इन नेताओं से ही हमारी बेटियाँ सुरिक्षत नहीं हैं।हाथरस और मणिपुर जैसी शर्मनाक घटनायें इस बात का प्रमाण हैं कि भाजपा नेता बेटियों का कितना सम्मान करते हैं।देश व प्रदेश की आधी आबादी भाजपा सरकारों के पूरी तरह से खिलाफ है व आने वाले लोकसभा चुनावों में इन्हें सबक सिखाकर ही दम लेंगीं।


 महिला सभा की प्रदेश सचिव मधु सक्सेना ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने उज्ज्वला योजना के नाम पर देश की महिलाओं के साथ धोखा किया है,जिन जिन महिलाओं ने इस योजना के अंतर्गत गैस सिलेंडर लिया था वो सभी दोबारा उसको नही भरवा पायीं और पुनः चूल्हों पर घरेलू कार्य करने पर विवश हैं।देश मे चौबीस करोड़ परिवार पिछले नौ सालों गरीबी रेखा के नीचे मोदी सरकार द्वारा पहुंचा दिए गए,जिसके दुष्प्रभाव सीधे सीधे महिलाओं पर पड़ा है।


सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष संतोष कश्यप ने कहा कि जनपद बदायूँ में छह विधानसभा हैं इन सभी विधानसभाओं की आधी आबादी केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों की महिला विरोधी नीतियों से बुरी तरह से त्रस्त हैं,जिसके परिणाम स्वरूप बहुत बड़ी संख्या में समाजवादी नीतियों से प्रभावित होकर


पार्टी से जुड़ गयीं हैं।आज महिला सभा की पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र दिए गए हैं,सभी ईमानदार, जिम्मेदार तथा मेहनती महिला कार्यकर्ताओं को जिलाकार्यकरिणी में स्थान दिया गया है व उनसे आशा ही नही पूरी उम्मीद है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी के नेता मा0 धर्मेन्द्र यादव को आधी

आबादी का शत-प्रतिशत वोट दिलाकर रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाकर देश की सबसे बड़ी पंचायत में भेजने का काम करेंगी जिससे मा0 धर्मेन्द्र यादव हम सभी की आवाज़ को वैश्विक पटल पर रख सकें।

इस मौके पर जिसमें प्रेमलता जाटव,कमला यादव,संजू मिश्रा,रिंकी सरदार,रेनू देवी धोबी,आरती ठाकुर,बबिता कश्यप,पूनम,शब्बो खान,अनुपम सुभाषिनी,जया जाटव,नाजरीन बेगम,चंद्रा देवी यादव,शबीना बी,किरन भटनागर,इमा इज़हार,ज्योति वाल्मीकि,प्रेमवती शाक्य,रामा,सोमवती,विनीता कश्यप,राखी जोशी,शरबती,उर्मिला,मुन्नी देवी शाक्य,पूनम,पारो,सुमन कश्यप,राजरानी,अनीता,मालती देवी,राजबेटी,भगवती माथुर,रमा कश्यप,रामबेटी,रेखा,कुमकुम सहित तमाम महिलाएं मौजूद रहीं।

महिला सभा की जिलाध्यक्ष संतोष कश्यप द्वारा सभी नवनियुक पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये।

Popular posts from this blog

भारतीय संस्कृति और सभ्यता को मुस्लिमों से नहीं ऊंच-नीच करने वाले षड्यंत्रकारियों से खतरा-गादरे

मेरठ:-भारतीय संस्कृति और सभ्यता को मुस्लिमों से नहीं ऊंच-नीच करने वाले षड्यंत्रकारियों से खतरा। Raju Gadre राजुद्दीन गादरे सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता ने भारतीयों में पनप रही द्वेषपूर्ण व्यवहार आपसी सौहार्द पर अफसोस जाहिर किया और अपने वक्तव्य में कहा कि देश की जनता को गुमराह कर देश की जीडीपी खत्म कर दी गई रोजगार खत्म कर दिये  महंगाई बढ़ा दी शिक्षा से दूर कर पाखंडवाद अंधविश्वास बढ़ाया जा रहा है। षड्यंत्रकारियो की क्रोनोलोजी को समझें कि हिंदुत्व शब्द का सम्बन्ध हिन्दू धर्म या हिन्दुओं से नहीं है। लेकिन षड्यंत्रकारी बदमाशी करते हैं। जैसे ही आप हिंदुत्व की राजनीति की पोल खोलना शुरू करते हैं यह लोग हल्ला मचाने लगते हैं कि तुम्हें सारी बुराइयां हिन्दुओं में दिखाई देती हैं? तुममें दम है तो मुसलमानों के खिलाफ़ लिख कर दिखाओ ! जबकि यह शोर बिलकुल फर्ज़ी है। जो हिंदुत्व की राजनीति को समझ रहा है, दूसरों को उसके बारे में समझा रहा है, वह हिन्दुओं का विरोध बिलकुल नहीं कर रहा है ना ही वह यह कह रहा है कि हिन्दू खराब होते है और मुसलमान ईसाई सिक्ख बौद्ध अच्छे होते हैं! हिंदुत्व एक राजनैतिक शब्द है ! हिं

कस्बा करनावल के नवनिर्वाचित चेयरमैन लोकेंद्र सिंह का किया गया सम्मान

सरधना में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ महेश सोम के यहाँ हुआ अभिनन्दन समारोह  सरधना (मेरठ) सरधना में लश्कर गंज स्थित बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर महेश सोम के नर्सिंग होम पर रविवार को कस्बा करनावल के नवनिर्वाचित चेयरमैन लोकेंद्र सिंह के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। लोकेन्द्र सिंह के वह पहुँचते ही फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। जिसके बाद पगड़ी व पटका  पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर क़स्बा कर्णवाल के चेयरमैन लोकेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले चार दसक से दो परिवारों के बीच ही चैयरमेनी चली आरही थी इस बार जिस उम्मीद के साथ कस्बा करनावल के लोगों ने उन्हें नगर की जिम्मेदारी सौंपी है उस पर वह पूरी इमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। निष्पक्ष तरीके से पूरी ईमानदारी के साथ नगर का विकास करने में  कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।   बाल रोग विशेषज्ञ डॉ महेश सोम,की अध्यक्षता में चले कार्यक्रम का संचालन शिक्षक दीपक शर्मा ने किया। इस दौरान एडवोकेट बांके पवार, पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, एडवोकेट मलखान सैनी, भाजपा नगर मंडल प्रभारी राजीव जैन, सभासद संजय सोनी,

समाजवादी पार्टी द्वारा एक बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

 महेश्वरी देवी की रिपोर्ट  खबर बहेड़ी से  है, आज दिनांक 31 मार्च 2024 को समाजवादी पार्टी द्वारा एक बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन मधुर मिलन बारात घर बहेड़ी में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि लोकसभा पीलीभीत प्रत्याशी  भगवत सरन गंगवार   रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव स्टार प्रचारक विधायक (पूर्व मंत्री )  अताउर रहमान  ने की , कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए  अता उर रहमान  ने कहा की प्रदेश में महंगाई बेरोजगारी चरम पर है और किसान बेतहाशा परेशान है उनके गन्ने का भुगतान समय पर न होने के कारण आत्महत्या करने को मजबूर हैं। उन्होंने मुस्लिम भाइयों को संबोधित करते हुए कहा की सभी लोग एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार को हटाकर एक सुशासन वाली सरकार (इंडिया गठबंधन की सरकार) बनाने का काम करें और भगवत सरन गंगवार को बहेड़ी विधानसभा से भारी मतों से जिताकर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के हाथों को मजबूत करें | रहमान जी ने अपने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी से कहा कि वह ज्यादा से ज्यादा इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को वोट डलवाने का काम करें और यहां से भगवत सरन गंगवार को भ