Skip to main content

छत्रपति शिवाजी की पुण्यतिथि 4 अप्रैल 2025 पर विशेष :- शिवाजी सभी धर्मों और सभी धर्मों की महिलाओं का सम्मान करते थे - शिक्षाविद राम दुलार यादव

  Report By: Tahir Ali 

छत्रपति शिवाजी में अदम्य साहस निर्भीकता, प्रचंड मनोबल, पराक्रम, दूरदृष्टि के गुण विद्यमान रहे, इन्हीं दुर्लभ गुणों और पक्के इरादे के कारण उन्होंने 19 वर्षों तक अपने प्रबलतम प्रतिद्वंदी को कूटनीति से तथा शक्ति का प्रयोग कर, उसके दक्षिण भारत में पांव टिकने नहीं दिया, शक्तिशाली सम्राट के दांत खट्टे करते रहे, वह सभी धर्मों का सम्मान करते थे, तथा


महिलाओं की चाहे वह किसी धर्म या वर्ग की थीं, व पराजित प्रतिद्वंदी की भी महिलाओं का आदर करते हुए माता, बहन, पुत्री के समान मानते थे, वह मानवतावादी, धर्मनिरपेक्ष महापुरुष थे, उन्होंने विजित सेना के किसी भी सैनिक का कभी अपमान नहीं  किया, तथा धर्मस्थल, धर्मग्रन्थ चाहे वह किसी धर्म का हो, तथा धर्माचार्यों का सम्मान किया, अपमानित या हेय दृष्टि से नहीं देखा, उनका उद्देश्य राज्य-सत्ता प्राप्त करना था, उसके लिए वह जीवन पर्यंत घोर संघर्ष करते हुए अपार कष्ट झेलते हुए लक्ष्य को प्राप्त किया, और छत्रपति शिवाजी के नाम से लोक में प्रसिद्ध हुए|

        शिवाजी के पिता शाह जी जब अहमदनगर से पलायन कर गये तो उनकी माता जीजाबाई पीछे छूट गयी, उन्होंने शिवनेर दुर्ग में शरण ले, 19 फरवरी 1627 में शिवाजी को जन्म दिया, धर्म परायण, व्यवहार कुशल जीजाबाई ने शांतिपूर्वक पिता शाह जी का सानिध्य न होने के कारण भी अपने पुत्र को पिता की कमी न महसूस होते प्यार से पालन-पोषण किया, तथा उन्हें नीतिशास्त्रों, धर्मग्रंथों, देश भक्तों और बहादुरों के किस्से सुना प्रखर और पराक्रमी बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई| उन्होंने मुगलों के भय से 6 वर्ष तक लुक छिप कर बिताये, अंतत: वह मुगलों के हाथ आ गयीं लेकिन उनके विश्वस्त  स्वामी भक्त सेवक शिवा को तीन वर्ष तक पहाड़ी क्षेत्र में छिपाते रहे, मुगलों को उनकी भनक भी नहीं लगी, इस घटना ने शिवा के मन में मुगलों के प्रति नफ़रत, द्वेष और घृणा की भावना भर दी, तथा मावले लोगों के साथ जंगलों में भटकते हुए अपार कष्ट सहते हुए शिवाजी के मन में विद्रोह की ज्वाला प्रज्ज्वलित होने लगी, उनका सारा जीवन मावलों के साथ जो मुसलमान थे भारत के, अरब के नहीं, उनके साथ बीता था |

        उनकी शिक्षा, दीक्षा विद्वान ब्राह्मण दादा कोंड देव के संरक्षण में हुई, उन्हें युद्ध कौशल में निपुण बनाने की शिक्षा के साथ नीतिशास्त्र, धर्म और संस्कृति, राजनीति, कूटनीति की भी शिक्षा दे ज्ञानी और पराक्रमी तथा निर्भीकता पूर्वक अपने लक्ष्य को प्राप्त करने, योग्य बनाने में दादा ने कोई कसर नहीं छोड़ी, उसी का परिणाम रहा कि शिवाजी ने अपने जीवन में कभी हार नहीं मानी, जहाँ आवश्यकता बल प्रयोग से अपने उद्देश्य में सफल होने की वहां गोरिल्ला युद्ध कर और जहाँ संधि से काम चलता वहां संधि कर उन्होंने अपने साम्राज्य को मजबूत बनाया, धन के अभाव को दूर करने के लिए उन्होंने बड़े सेठ, साहूकारों, पूंजीपतियों को लूटा, लेकिन किसानों, मजदूरों, महिलाओं और बच्चों को कभी कष्ट नहीं पहुँचाया, तथा कभी गावों को नहीं उजाडा, वह अपने उद्देश्य में सफल होने के लिए कभी किसान, कभी भिखारी का रूप धारण कर पूरे नगर के बारे में तथा नगर वासियों की मानसिकता का ज्ञानार्जन कर रणनीति बनाते थे|

        शिवाजी के जीवन में सूरत की लूट का बड़ा महत्व है, वहां से उन्हें अपार धन की प्राप्ति हुई, और बहुत से किले जीतने में सफल हुए, औरंगजेब को जब शिवाजी की ताकत का पता चला तो वह आग बबूला हुआ, और उन्हें पहाड़ी चूहा कहकर संबोधित करता था, लेकिन शिवाजी ने कभी हार नहीं मानी, और दक्षिण भारत में सर्वशक्तिमान बन अपने को स्थापित कर लिया, और उस समय की पाखंडी ताकतों, पेशवों ने शिवाजी को छत्रपति शिवाजी की उपाधि देने में वर्णव्यवस्था का राग अलाप राज्याभिषेक के मार्ग को अवरुद्ध कर दिया, लेकिन वाराणसी के गंगा भट्ट नामक पुरोहित ने स्वर्ण मुद्रा रिश्वत लेकर शिवाजी का तिलक पैर के अंगूठे से किया, जो नितान्त ही निंदनीय है, शिवाजी जैसे बहादुर को इसका विरोध करना चाहिए था, लेकिन अन्धविश्वास और रुढ़िवाद, धर्मान्धता में जकडे समाज के सामने और पाप के प्रायश्चित के डर से शिवाजी ने उनका विरोध नहीं किया, और 6 जून 1674 को उन्हें छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम से अलंकृत किया गया, इसी बीच जीजाबाई का देहांत हो गया, शिवाजी को अपार कष्ट हुआ, और वह भी पूरे जीवन संघर्षरत रहे, उनका भी स्वास्थ्य बिगड़ने लगा, 4 अप्रैल 1680 को उन्होंने अंतिम साँस ली, उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें स्मरण करते हुए देश गौरान्वित होता है, जो अभाव में कष्ट झेलते हुए अपने कौशल से छत्रपति शिवाजी महाराज बने, हमें उनके जीवन से प्रेरणा ले, निर्भीकता पूर्वक अन्याय, शोषण का विरोध करना चाहिए, शिवाजी के निधन पर उनके प्रबल प्रतिद्वंदी औरंजेब ने भी कहा कि “वे महान थे, वह एक मात्र महारथी थे जिन्होंने अपने पुरुषार्थ से नये राज्य की नीव डाली, हमारी सेनाएं  19 वर्ष से उनके साथ संघर्ष करती रहीं, लेकिन उन्होंने अपने राज्य का विस्तार ही किया”| यह दर्शाता है कि छत्रपति शिवाजी का लोहा उनके विरोधी भी मानते थे| 

                                                                                                                                                        लेखक :


                                                                                                                                                 राम दुलार यादव

                                                                                                                                                संस्थापक/अध्यक्ष 

                                                                                                                                         लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट 

                                                                                                                                                9810311255

Popular posts from this blog

भारतीय संस्कृति और सभ्यता को मुस्लिमों से नहीं ऊंच-नीच करने वाले षड्यंत्रकारियों से खतरा-गादरे

मेरठ:-भारतीय संस्कृति और सभ्यता को मुस्लिमों से नहीं ऊंच-नीच करने वाले षड्यंत्रकारियों से खतरा। Raju Gadre राजुद्दीन गादरे सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता ने भारतीयों में पनप रही द्वेषपूर्ण व्यवहार आपसी सौहार्द पर अफसोस जाहिर किया और अपने वक्तव्य में कहा कि देश की जनता को गुमराह कर देश की जीडीपी खत्म कर दी गई रोजगार खत्म कर दिये  महंगाई बढ़ा दी शिक्षा से दूर कर पाखंडवाद अंधविश्वास बढ़ाया जा रहा है। षड्यंत्रकारियो की क्रोनोलोजी को समझें कि हिंदुत्व शब्द का सम्बन्ध हिन्दू धर्म या हिन्दुओं से नहीं है। लेकिन षड्यंत्रकारी बदमाशी करते हैं। जैसे ही आप हिंदुत्व की राजनीति की पोल खोलना शुरू करते हैं यह लोग हल्ला मचाने लगते हैं कि तुम्हें सारी बुराइयां हिन्दुओं में दिखाई देती हैं? तुममें दम है तो मुसलमानों के खिलाफ़ लिख कर दिखाओ ! जबकि यह शोर बिलकुल फर्ज़ी है। जो हिंदुत्व की राजनीति को समझ रहा है, दूसरों को उसके बारे में समझा रहा है, वह हिन्दुओं का विरोध बिलकुल नहीं कर रहा है ना ही वह यह कह रहा है कि हिन्दू खराब होते है और मुसलमान ईसाई सिक्ख बौद्ध अच्छे होते हैं! हिंदुत्व एक राजनैतिक शब्द है !...

बरेली में 78 वें जश्ने यौमें आजादी के मौके पर इंटेलेक्चुअल सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (इसवा) द्वारा अखिल भारतीय मुशायरा और कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।

 हम करेंगे समाधान के लिए बरेली से फैज़ान नियाजी की रिपोर्ट। बरेली, 15 अगस्त 2024: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इंटेलेक्चुअल सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (ISWA) बरेली द्वारा एक ऐतिहासिक अखिल भारतीय मुशायरा और कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह भव्य आयोजन बरेली के प्रसिद्ध फहाम लॉन में संपन्न हुआ, जिसमें देश के कोने-कोने से शायरों और कवियों ने भाग लिया और अपने कलाम से देशभक्ति की भावना को प्रकट किया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रोताओं ने शिरकत की और कार्यक्रम की भव्यता और राष्ट्रीय एकता के संदेश की सराहना की। कार्यक्रम का शुभारंभ रात 10 बजे हुआ, जिसमें सबसे पहले ISWA के अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद फ़ाज़िल और सचिव डॉ. शकील अहमद ने अतिथियों और शायरों का स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष डॉ. अनिस बेग और निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. अय्यूब अंसारी भी उपस्थित थे। डॉ. फ़ाज़िल ने अपने वक्तव्य में कहा, "ऐसे आयोजनों से समाज में भाईचारा और सांस्कृतिक समरसता को बढ़ावा मिलता है। हमें 15 अगस्त के इस पावन दिन को पूरे जोश और उल्लास के साथ ईद की तरह मनाना चाहिए।" कार्यक्रम की अध्यक्षत...

दर्पण समाज सेवा समिति द्वारा 6 अक्टूबर 2024 को एम के फार्म हाउस में 10 जोड़ों का विवाह कराया गया

 आज दिनांक 6 अक्टूबर 2024 को सरधना के एम के फार्म हाउस में दर्पण समाज सेवा समिति द्वारा आठवां भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया।   इस कार्यक्रम में हिंदू मुस्लिम समुदाय के 10 जोड़ों का विवाह किया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंस्पेक्टर कोतवाली सरधना प्रताप सिंह रहे जिन्होंने सभी जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज के लिए बेहद जरूरी है। इस कार्यक्रम में विभिन्न गणमान्य नागरिकों को सम्मानित किया गया। (1)निशा की शादी गुलशन के साथ,,(2)नेहा की शादी सोहेल के साथ,(3)नसीमा की शादी अकीब के साथ,(4) अल्का की शादी शहजाद के साथ,(5)बुशरा की शादी इसरार से(6)अंजुम की शादी अमन से,(7) तसमीम की शादी शोएब के साथ, (8)आसमा की शादी साजिद के साथ (9)राबिया की शादी सोनू के साथ(10) शबनूर की शादी आमिर खान के साथ की गई। इस मौके पर दर्पण समाज सेवा समिति की ओर से गणमान्य नागरिकों को सम्मानित किया गया जिसमें पूर्व अध्यक्ष निजाम अंसारी पूर्व अध्यक्ष असद गालिब ,समाजसेवी आग़ा ऐनुद्दीन शाह, समाजसेवी अली शाह, शावेज अंसारी आफताब अंसारी  शाहरुख   बंटी उर्फ पूर्व...