Skip to main content

मुद्दों से ध्यान हटा रही है भाजपा -वीरेंद्र यादव

ताहिर अली की रिपोर्ट

         समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव एडवोकेट गाजियाबाद ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा तिरंगा यात्रा निकालना भारतीय सेना के शौर्य के नाम पर, देश और देश के 144 करोड़ जनता को भ्रमित करना है, भाजपा का उद्देश्य इस देश के सामने मुंह बाये खड़े ज्वलंत मुद्दों, बेतहाशा बढ़ती महंगाई, अभी-अभी 50 रुपये प्रति घरेलू


सिलेंडर के दाम बढ़ना, बेरोजगारी, नवजवानों की कुंठा, भ्रष्टाचार, अन्याय, अनाचार और केन्द्र सरकार की हर मोर्चे पर विफलता से ध्यान भटकाने के लिए निकाली जा रही है, तिरंगा यात्रा सोची, समझी साजिश है, पहलगाम में 26 निर्दोष पर्यटकों की ह्रदय विदारक हत्या से माताओं, बहनों और बच्चों को अपार पीड़ा और दर्द देने वाले दोषियों को जो चिन्हित आतंकी है, उनके विरुद्ध कोई भी कार्यवाही सफल न होना, आतंकियों की गोली से भून दिये गये भाइयों की निर्मम हत्या हो जाने पर भी उन्हें शहीद घोषित न करना बेहद शर्मनाक है, हमें भारतीय सेना के शौर्य पर गर्व है, पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने में हमारे जवानों की जान चली गयी, देश स्तब्ध है, उन्हें भी शहीद का दर्जा व उनके परिवार को अधिक से अधिक आर्थिक मदद की जाय, केवल राजनीतिक लाभ लेने के लिए तिरंगा यात्रा निकालना शर्मनाक और अनुचित और देश की जनता को दिग्भ्रमित करने वाला है, लोकतंत्र को मजबूत करने और संवैधानिक संस्थाओं और संविधान की गरिमा के लिए तिरंगा यात्रा भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम में शामिल ही नहीं है जिस विचार धारा ने 52 वर्ष तक अपने मुख्यालय पर तिरंगा झन्डा नहीं फहराया, और जब देश के स्वतंत्रता सेनानी, वीर बलिदानी अंग्रजों की गुलामी से भारत को मुक्त कराने के लिए जेलों की यातनाएं झेल रहे थे, सडकों पर संघर्ष कर रहे थे, फांसी के फन्दों को चूम रहे थे, उस समय इन्हें तिरंगा याद नहीं था, आज तिरंगा यात्रा निकालने वाली विचारधारा, अंग्रेजों के विरोध में एक शब्द भी नहीं बोलती थी, बल्कि उनकी मदद कर रहे थे, आज यह लोग केवल सरकार की नाकामी को छिपाने और राजनीतिक लाभ लेने के लिए आतंकियों द्वारा जान गंवाने वाले लोगों के नाम राजनीति कर रहे है, उनके प्रति इनके मन में कोई सहानुभूति नहीं है, यह बेशर्मी को दर्शाता है, तिरंगा यात्रा में जनता का शामिल न होना यात्रा की विफलता की कहानी बयान कर रहा है, भारतीय जनता पार्टी ने अब तक कोई भी प्रेरणादायक कार्य नहीं किया जिसे इनकी उपलब्धि कहा जाय, जाति-धर्म में देश को लडाना इनकी उपलब्धि, नोटबंदी, जी0एस0टी0, बेकारी, बेरोजगारी, मंहगाई, भ्रष्टाचार इनकी विफलता की कहानी कह रहे है, दूसरे देश की मध्यस्तता हमारी संप्रभुता पर सवालिया निशान है, और भ्रष्टाचार से जनता बेहाल है, तिरंगा यात्रा ध्यान भटकाने का कमाल है|   

                                                                                                               

                                                                                                             

Popular posts from this blog

भारतीय संस्कृति और सभ्यता को मुस्लिमों से नहीं ऊंच-नीच करने वाले षड्यंत्रकारियों से खतरा-गादरे

मेरठ:-भारतीय संस्कृति और सभ्यता को मुस्लिमों से नहीं ऊंच-नीच करने वाले षड्यंत्रकारियों से खतरा। Raju Gadre राजुद्दीन गादरे सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता ने भारतीयों में पनप रही द्वेषपूर्ण व्यवहार आपसी सौहार्द पर अफसोस जाहिर किया और अपने वक्तव्य में कहा कि देश की जनता को गुमराह कर देश की जीडीपी खत्म कर दी गई रोजगार खत्म कर दिये  महंगाई बढ़ा दी शिक्षा से दूर कर पाखंडवाद अंधविश्वास बढ़ाया जा रहा है। षड्यंत्रकारियो की क्रोनोलोजी को समझें कि हिंदुत्व शब्द का सम्बन्ध हिन्दू धर्म या हिन्दुओं से नहीं है। लेकिन षड्यंत्रकारी बदमाशी करते हैं। जैसे ही आप हिंदुत्व की राजनीति की पोल खोलना शुरू करते हैं यह लोग हल्ला मचाने लगते हैं कि तुम्हें सारी बुराइयां हिन्दुओं में दिखाई देती हैं? तुममें दम है तो मुसलमानों के खिलाफ़ लिख कर दिखाओ ! जबकि यह शोर बिलकुल फर्ज़ी है। जो हिंदुत्व की राजनीति को समझ रहा है, दूसरों को उसके बारे में समझा रहा है, वह हिन्दुओं का विरोध बिलकुल नहीं कर रहा है ना ही वह यह कह रहा है कि हिन्दू खराब होते है और मुसलमान ईसाई सिक्ख बौद्ध अच्छे होते हैं! हिंदुत्व एक राजनैतिक शब्द है !...

बरेली में 78 वें जश्ने यौमें आजादी के मौके पर इंटेलेक्चुअल सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (इसवा) द्वारा अखिल भारतीय मुशायरा और कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।

 हम करेंगे समाधान के लिए बरेली से फैज़ान नियाजी की रिपोर्ट। बरेली, 15 अगस्त 2024: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इंटेलेक्चुअल सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (ISWA) बरेली द्वारा एक ऐतिहासिक अखिल भारतीय मुशायरा और कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह भव्य आयोजन बरेली के प्रसिद्ध फहाम लॉन में संपन्न हुआ, जिसमें देश के कोने-कोने से शायरों और कवियों ने भाग लिया और अपने कलाम से देशभक्ति की भावना को प्रकट किया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रोताओं ने शिरकत की और कार्यक्रम की भव्यता और राष्ट्रीय एकता के संदेश की सराहना की। कार्यक्रम का शुभारंभ रात 10 बजे हुआ, जिसमें सबसे पहले ISWA के अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद फ़ाज़िल और सचिव डॉ. शकील अहमद ने अतिथियों और शायरों का स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष डॉ. अनिस बेग और निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. अय्यूब अंसारी भी उपस्थित थे। डॉ. फ़ाज़िल ने अपने वक्तव्य में कहा, "ऐसे आयोजनों से समाज में भाईचारा और सांस्कृतिक समरसता को बढ़ावा मिलता है। हमें 15 अगस्त के इस पावन दिन को पूरे जोश और उल्लास के साथ ईद की तरह मनाना चाहिए।" कार्यक्रम की अध्यक्षत...

दर्पण समाज सेवा समिति द्वारा 6 अक्टूबर 2024 को एम के फार्म हाउस में 10 जोड़ों का विवाह कराया गया

 आज दिनांक 6 अक्टूबर 2024 को सरधना के एम के फार्म हाउस में दर्पण समाज सेवा समिति द्वारा आठवां भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया।   इस कार्यक्रम में हिंदू मुस्लिम समुदाय के 10 जोड़ों का विवाह किया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंस्पेक्टर कोतवाली सरधना प्रताप सिंह रहे जिन्होंने सभी जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज के लिए बेहद जरूरी है। इस कार्यक्रम में विभिन्न गणमान्य नागरिकों को सम्मानित किया गया। (1)निशा की शादी गुलशन के साथ,,(2)नेहा की शादी सोहेल के साथ,(3)नसीमा की शादी अकीब के साथ,(4) अल्का की शादी शहजाद के साथ,(5)बुशरा की शादी इसरार से(6)अंजुम की शादी अमन से,(7) तसमीम की शादी शोएब के साथ, (8)आसमा की शादी साजिद के साथ (9)राबिया की शादी सोनू के साथ(10) शबनूर की शादी आमिर खान के साथ की गई। इस मौके पर दर्पण समाज सेवा समिति की ओर से गणमान्य नागरिकों को सम्मानित किया गया जिसमें पूर्व अध्यक्ष निजाम अंसारी पूर्व अध्यक्ष असद गालिब ,समाजसेवी आग़ा ऐनुद्दीन शाह, समाजसेवी अली शाह, शावेज अंसारी आफताब अंसारी  शाहरुख   बंटी उर्फ पूर्व...